पुरुष – लिंग (Male Penis)

आपके लिंग के विभिन्न अंग हैं:

एक शिश्न के विभिन्न हिस्से निम्न प्रकार के होते हैं:

1. डंडा– शिश्न का लम्बा वाला हिस्सा  
2. मुंड– शिश्न का सर
3. लिंग के ऊपर की त्वचा, अगर खतना नहीं हुआ हो तो-डंडे की ऊपर वाली चमड़ी 
4. मूत्रमार्ग का खुलाव– जहाँ से मूत्र निकलता है  

लिंग बड़ा और छोटा इसलिए हो सकता है क्योंकि यह एरेक्टाइल टिशुओं से बना है – अंदर से यह स्पंज की तरह होता है, जो खून से भर कर सख़्त हो सकता है।

मुंड और आगे की चमड़ी :

आपके लिंग का अगला सिरा, मुंड, लिंग का संवेदनशील अंग होता है- अक्सर सबसे संवेदनशील अंग। जन्म के समय लिंग का अगला सिरा आगे की चमड़ी से ढका और सुरक्षित होता है।कुछ लड़कों और पुरुषों का खतना किया जाता है। इसका अर्थ यह है कि लिंग के आगे की चमड़ी काट दी जाती है।

कई समाजों और जातियों में, यह प्रथा बहुत मायने रखती है और बचपन में ही की जाती है। इसके अलावा कई लोग वयस्क होने पर भी खतना करवाना पसंद करते हैं।

आगे की चमड़ी, लिंग के अगले सिरे से चमड़ी के एक छल्ले से जुड़ी होती है जिसे फ्रेनुलम कहा जाता है। यह छूने पर काफी संवेदनशील होती है, खासकर उसका निचला भाग।

जब आपका खतना हुआ हो तब लिंग में तनाव आने पर, अक्सर आगे की चमड़ी पीछे खिसक जाती है और गलांस या मुंड खुल जाता है।

किंतु कुछ लड़कों का फ्रेनुलम काफी छोटा हो सकता है।

अतः जब आपका लिंग तनाव में आता है तो आपको दर्द हो सकता है क्योंकि आपके लिंग के आगे की चमड़ी को लिंग के मुंड के ठीक ऊपर खिसकने में रुकावट आ सकती है।

डाक्टर इसे एक छोटे से ऑपरेशन से ठीक कर सकते हैं।

चाहे आपका खतना हुआ हो अथवा नहीं, आपके लिंग की सावधानी से साफ़-सफ़ाई करनी बहुत ज़रूरी है।

लिंग का तनाव :

जब लिंग बड़ा और कड़ा हो जाता है तो ऐसी स्थिति को लिंग का तनाव कहा जाता है।  लिंग में स्पंजी ऊतकों (टिशू) की तीन नलिकाएं होती हैं।   जब आप यौन-उत्तेजना महसूस करते हैं, तो उनमें रक्त भर जाता है और आपका लिंग अधिक लंबा और कड़ा हो जाता है।

भिन्नताएं (अंतर) :

लिंग का तनाव, आकार और कोण (ऐंगल) के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। कोई भी दो लड़के या पुरुष एक जैसे नहीं होते हैं। लिंग के तनाव के आकार और कोण में काफी अधिक अंतर होते हैं, जिनपर खतना और अनुवांशिकी (जेनेटिक्स) जैसी बातों का असर पड़ सकता है।

जब आपके लिंग में तनाव आता है, तब आपका लिंग ऊपर की ओर, नीचे की ओर या सामने की ओर तना हो सकता है।

  • 25 प्रतिशत लड़कों या पुरुषों के लिंग तनाव आने पर लगभग या पूरी तरह नीचे की ओर, उनके पैरों की दिशा में होते हैं।
  • 35 प्रतिशत लड़कों या पुरुषों के लिंग तनाव आने पर लगभग या पूरी तरह सीधे उनके पेट की सीध में होते हैं।
  • 40 प्रतिशत लड़कों या पुरुषों के लिंग तनाव आने पर लगभग या पूरी तरह सीधे सामने की ओर होते हैं।

लिंग मुड के निचले सिरे पर छोटे सफेद दाने :

यदि आप के लिंग मुंड के निचले सिरे के चारों ओर छोटे-छोटे सफेद दाने हैं तो वे पर्ली पीनाइल पैप्यूल्स ही हैं।

सामान्य स्थिति : 

लिंग मुंड के निचले सिरे के चारों ओर छोटे-छोटे सफेद दाने (पर्ली पीनाइल पैप्यूल्स) होना आम बात है। उन पर किए गए कुछ अध्ययनों से पता चला है कि सर्वेक्षण किए गए लगभग 8 से 48 प्रतिशत पुरुषों में यह मौजूद थे। ये 20 से 30 वर्ष उम्र के पुरुषों में आम तौर पर पाए जाते हैं।

हो सकता है कि आपके जीवन काल में ये दाने अपने-आप निकलें और गायब भी हो जाएं। उनको छेड़े नहीं और फोड़ने की कोशिश न करें, अन्यथा आपको संक्रमण या घाव हो सकता है।

इनके लिए किसी डाक्टरी सहायता की जरूरत नहीं होती क्योंकि वे किसी संक्रमण या स्वास्थ्य गड़बड़ी से नहीं होते। हालांकि उनके आकार को देखकर कुछ लड़के और पुरुष शर्मिंदगी महसूस करते हैं। साथ ही आप यह भी महसूस कर सकते हैं कि इनसे आपके सेक्स करने के तरीके पर बुरा असर पड़ सकता है।

इलाज

कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ उन्हें कार्बन डाई आक्साइड (सीओ2) लेज़र का इस्तेमाल कर, हटा सकते हैं।

यह आसान किंतु तकलीफदेह आपरेशन होता है जिसमें सीओ2 लेजर दानों को भाप बनाकर उड़ा देती है।

इस ऑपरेशन के बाद कुछ सूजन और खुजली हो सकती है, लेकिन इसे दो सप्ताह में ठीक हो जाना चाहिए।


Leave a Reply

Instagram
RSS
Follow by Email
Youtube
Youtube
Pinterest
LinkedIn
Telegram
WhatsApp